जगाधरी: ग्लोबल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी नगला में विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया, जिसका विषय स्टार्टअप रणनीतियाँ एवं व्यवसाय मॉडल रहा। कार्यक्रम में एनविज़न ग्लोबल बिजनेस के निदेशक अमित कक्कड़ मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप आइडियाज, रणनीतिक योजना निर्माण और सतत व्यवसाय मॉडल के विकास के बारे में बताया। बाजार की आवश्यकताओं को समझना, संभावनाओं विकासों को भांपना और एक इनोवेटिव सेंटर की नींव रखने के महत्व को समझाया। उन्होंने व्यवसाय मॉडलिंग, एंटरप्रेन्योर माइंडसेट और इनोवेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्रों और संस्था के शिक्षकों ने भाग लिया। विशेषज्ञ वार्ता में छात्रों को भविष्य की तैयारियों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आत्म-निर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए नवाचार की भावना और आत्मनिर्भरता की सोच से अग्रसर बने।
