Unit 202, 2nd Floor,EF3 Mall, Sector 20 A,Faridabad, Haryana 121001

mail@niryatbusiness.com

Sourcing Form India

9876543210

Send a Query

Our team will get back to you within 24 hours







    फ्रूट्स एंड वेजिटेबल इंडस्ट्री के निर्यातकों को सावधानी की जरुरत: अमित कक्कड़

    निर्यात संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में एस्पोर्ट प्रमोशन काउंसलर अमित कक्कड़ ने कहा घरेलू व्यापार के मुकाबले निर्यात उद्योग में व्यापारियों का पैसा ज्यादा सुरक्षित है। आज विश्व बाजार के अनुरूप भारत में निर्यात का माहौल बन रहा है। देश में भी कोल्डस्टोर के अलावा व्यापारिक गतिविधि विकसित किया जा रहा है। जिससे फार्मर या व्यापारियों को लाभ के साथ में समय से भुगतान भी पोर्ट तक पहुंचेगा। उन उद्योगों की चुनौतियों का समाधान करते हुए गरीब किसानों व निर्यातकों को फ्रूट्स एंड वेजिटेबल इंडस्ट्री के एस्पोर्ट के लिए बहुत ही सजग रहते हुए कार्य करने की आवश्यकता विशेष रूप से है। वह कह रहे थे जब तक विश्व में नई तकनीक और सुविधाएं उपलब्ध का माहौल नहीं बनेगा। उसी वक्त हमें विश्व के बड़े देशो के अलावा साउथ एशिया, अफ्रीका, लेटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट, दुबई मलेशिया जैसे देश में भी निर्यात की संभावनाओं को तलाशना होगा। उन्होंने विभिन्न आंकड़ों के माध्यम से सरकार की नीतियों के साथ विभिन्न वेबसाइट और जानकारियों को निर्यात उद्योगों के समक्ष प्रस्तुत किया।