रादौर/संवाददाता: शहर के ग्लोबल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में शनिवार को एक प्रेरणादायक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया जिसका विषय स्टार्टअप रणनीतियाँ एवं व्यवसाय मॉडल रहा। सत्र में एनविज़न ग्लोबल बिजनेस प्रा. लिमिटेड के निदेशक अमित कौलाजी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अमित कौलाजी ने छात्रों को स्टार्टअप आइडियाज, रणनीतिक योजना निर्माण व सतत व्यवसाय मॉडल के विकास पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद व सेवा का चयन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक व्यवसायी को हमेशा अपने लक्ष्य के निर्धारण व विकास से समस्याओं को सुलझाने के लिए सोचनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार एक विचार और समाधान लोगों की जरूरत बन सकता है और यह किस प्रकार व्यवसाय में तब्दील हो सकता है। उन्होंने पूरे सत्र में विभिन्न के साथ जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों से अपने विचार साझा करने और उनसे संवाद स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई छात्र कोई व्यवसाय करता है तो उसे चाहिए कि वह अपनी कंपनी का ब्रांड कैसे तैयार करे, निवेशकों का विश्वास कैसे प्राप्त किया जाए और मजबूत टीम कैसे बनाई जाए। उन्होंने उपस्थित छात्रों को अपने विचार और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने, विभिन्न दृष्टिकोणों पर सोच अपनाने और समस्या समाधान के साथ उद्यमिता की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिली।
